-
☰
उत्तर प्रदेश: यूपी में 15 जनवरी को खुलेंगे स्कूल, घने कोहरे और शीत दिवस की चेतावनी जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में इस वर्ष 2 दिन पहले ही जाड़े की छुट्टी हो गई है. इससे बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी राहत मिली है. हालांकि कुछ जिलों में इस दौरान शिक्षकों को बुलाने का आदेश दिया था
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में इस वर्ष 2 दिन पहले ही जाड़े की छुट्टी हो गई है. इससे बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी राहत मिली है. हालांकि कुछ जिलों में इस दौरान शिक्षकों को बुलाने का आदेश दिया था लेकिन निदेशालय की सख्ती के बाद उन्हें अपना आदेश संशोधित करना पड़ा. विद्यालयों में छुट्टियां तो 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक होती हैं लेकिन इस बार भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक 12वीं तक के विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है।
इस तरह विद्यालयों में दो दिन पहले ही जाड़े की छुट्टियां हो गई हैं। अभी स्कूल सीधे 15 जनवरी को खुलेंगे। इससे बच्चों सहित शिक्षकों को भी इस कड़ी ठंड में स्कूल जाने से राहत मिल गई है. अब वह सीधे 15 जनवरी को स्कूल जाएंगे. उत्तर प्रदेश सहित कई जिलों में ठंड का कहर जारी है ठंड का कहर जारी है सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में सुबह कोहरे का असर रहा. मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार यानी आज दिन में तापमान में सामान्य से चार-पांच डिग्री की गिरावट के आसार हैं. कई जिलों में घने कोहरे के साथ शीत दिवस की चेतावनी भी जारी की गई है।
उत्तर प्रदेश: गुगई गांव में परचून दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
बिहार: विकास कुमार बने नवादा में RLJP के नए जिला अध्यक्ष
बिहार: गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव पर भव्य दुगोला और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव किया गया आयोजित
उत्तराखंड: विद्यालय में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई