-
☰
उत्तर प्रदेश: गहमर तिहरे हत्याकांड में तीसरे युवक अंकित की तलाश जारी, तालाब का पानी निकाला, SDRF–NDRF और ड्रोन से सर्च ऑपरेशन तेज
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गहमर थाना के गहमर गांव के खेलूराय पट्टी में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। घटना के तीसरे दिन भी तीसरे युवक का शव नहीं मिलने पर
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गहमर थाना के गहमर गांव के खेलूराय पट्टी में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। घटना के तीसरे दिन भी तीसरे युवक का शव नहीं मिलने पर खुद पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा घटनास्थल पर पहुंचे। अब एसपी के निर्देश पर तालाब का पानी निकालने की प्रकिया के साथ सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। बता दें कि गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र के गहमर गांव स्थित खेलूराय पट्टी में 24 और 25 दिसंबर की रात हुए तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। इस जघन्य वारदात के बाद तालाब से अब तक दो युवकों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीसरा युवक अंकित सिंह अभी भी लापता है। घटना के तीसरे दिन तक जब तीसरे युवक की डेड बॉडी नहीं मिली, तो मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम का पुनः निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक तीसरे युवक की तलाश को लेकर SDRF, NDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगातार तालाब में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से थर्मल स्कैनिंग भी कराई जा रही है, ताकि कोई भी सुराग हाथ से न निकल सके। अब पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पंप के माध्यम से तालाब का पानी निकाला जा रहा है, जिससे तलाशी अभियान को और तेज किया जा सके। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा गहमर थाना क्षेत्र के खेलूराय पट्टी में 24/25 दिसंबर की रात हुआ था तिहरा हत्याकांड तिहरा हत्याकांड में तीसरे युवक की अब तक नहीं मिली डेडबॉडी, तलाश में तालाब का निकाला जा रहा पानी तालाब से अब तक दो युवकों के शव बरामद, तीसरा युवक अंकित सिंह अब भी लापता तीसरे दिन खुद मौके पर पहुंचे एसपी डॉ. ईरज राजा के और पूरे मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है। इस तिहरे हत्याकांड में पुलिस अब तक त्वरित कार्रवाई कर चुकी है। एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जबकि का निर्देश पर पंप से तालाब निकाला जा रहा पानी SDRF, NDRF और स्थानीय गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी, ड्रोन से थर्मल स्कैनिंग भी की जा रही मामले में एक अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता हिरासत में पीड़ित परिजनों को पुलिस ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा एक अन्य अभियुक्त और एक अभियुक्ता को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस की कई टीमें लगातार अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं और पूरे मामले की हर कड़ी को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: गुगई गांव में परचून दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
बिहार: विकास कुमार बने नवादा में RLJP के नए जिला अध्यक्ष
बिहार: गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव पर भव्य दुगोला और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव किया गया आयोजित
उत्तराखंड: विद्यालय में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई