Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खुर्जा के श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव शुरू, मां शैलपुत्री के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/10/2026 10:38:29 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/10/2026 10:38:29 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर रविवार से श्री शारदीय नवरात्रि महोत्सव बडे धूमधाम से प्रारंभ हुआ। रविवार को प्रथम नवरात्रि के मौके पर मातारानी को सुगंधित जल से स्नान कराया गया तथा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर रविवार से श्री शारदीय नवरात्रि महोत्सव बडे धूमधाम से प्रारंभ हुआ। रविवार को प्रथम नवरात्रि के मौके पर मातारानी को सुगंधित जल से स्नान कराया गया तथा मातारानी को सफेद वस्त्र एवं आभूषण धारण कराए गए एवं शैलपुत्री के रूप में मातारानी को गाय के घी का भोग अर्पित किया गया। बताया गया कि शैलपुत्री माता का वाहन बैल है। मंदिर को भी भव्य प्रकार से सुंदर लाइटिंग करके सजाया गया है। मंदिर सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम प्रकार से मातारानी के दर्शनों की पूर्ण व्यवस्था की गई है। उसके साथ आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की जा रही है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए वह कतारबद्ध होते हुए मातारानी के दर्शन करें तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वह व्यवस्था में लगे हुए मंदिर कमैटी के किसी भी सदस्य या कर्मचारियों को बता सकते हैं।

वहीं मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को जनपद के जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह भी पूरे दल बल के साथ पहुंचे तथा मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए मातारानी व अन्य विग्रहों के दर्शन किए। मातारानी को नवरात्रि के प्रत्येक दिवस में  56 भोग अर्पित किए जायेंगे तथा उन्हें मातारानी के भोग के पश्चात मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को वितरित किया जायेगा। शनिवार की देर शाम से ही मंदिर क्षेत्र में मंदिर से ज्योत लेने वालों की भीड़ एकत्र होने लगी जो पूरी रात्रि मंदिर क्षेत्र में ही मौजूद रही तथा प्रातः काल में मंदिर के पट खुलने के बाद मंदिर से जोत लेकर अपने-अपने घरों को रवाना हुए प्रथम नवरात्रि रविवार का होने के कारण प्रातः काल से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ मौजूद रही जिसकी व्यवस्था के लिए मंदिर के वॉलिंटियर एवं पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त रही। 

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News