Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भव्य जुलूस के साथ सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/10/2026 01:15:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/10/2026 01:15:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद वाराणसी स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले सिगरा स्थित भारत माता मंदिर परिसर से दोपहर करीब 12

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद वाराणसी स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले सिगरा स्थित भारत माता मंदिर परिसर से दोपहर करीब 12 बजे भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें विभिन्न जिलों से पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं, छात्र और स्नातक मतदाताओं ने भाग लिया। जुलूस का नेतृत्व एमएलसी चुनाव प्रभारी एवं सपा प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा ने किया। 

कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रत्याशी के समर्थन में उत्साह दिखाया।नामांकन के बाद आशुतोष सिन्हा ने कहा कि वह पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें दोबारा जनता की सेवा का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल की तरह आगे भी स्नातक मतदाताओं, युवाओं, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सदन में उठाएंगे। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से सपा का चुनावी अभियान जोर पकड़ता नजर आया।

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News