Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोंडा में आधी रात को हटाई गई बाबा साहेब की प्रतिमा, 30 लाख रुपये से होगा चौराहे का सौंदर्यीकरण

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/11/2026 12:07:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/11/2026 12:07:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नगर पालिका परिषद गोंडा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नगर अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार / सौन्दर्यीकरण हेतु 30 लाख रुपये की धनराशि

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नगर पालिका परिषद गोंडा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नगर अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार / सौन्दर्यीकरण हेतु 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। पालिका ने बताया है कि जीर्णोद्धार कार्य में बाबा साहेब की प्रतिमा को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे, इसलिए दिनांक 14 / 15.11.2026 की रात्रि में प्रतिमा को हटाकर सुरक्षित स्थान पर संरक्षित कर दिया गया है।

 अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोंडा ने स्पष्ट किया है कि जीर्णोद्धार / सौन्दर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के पश्चात प्रतिमा / मूर्ति को पूर्व की भांति ही स्थापित कर दिया जाएगा। मूर्ति हटाने का उद्देश्य केवल इतना है कि कार्य के दौरान मूर्ति / प्रतिमा को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचे। नगर पालिका की इस सफाई के बाद लोगों में फैली अफवाहों पर विराम लग गया है। अब लोगों को इंतजार है कि 30 लाख की लागत से बनने वाला नया अंबेडकर चौराहा कब जनता को समर्पित होगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News