-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विजयपुर बाजार में कार पास करने को लेकर दो पक्षों में पथराव, नौ लोग घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर बाजार में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सड़क पर कार पास करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट एवं ईंट-पत्थरबाजी शुरू हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर बाजार में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सड़क पर कार पास करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट एवं ईंट-पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। वहीं, पथराव के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन का शीशा भी टूट गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। संकरी सड़क पर रास्ता देने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, विजयपुर निवासी अनवर अली का पुत्र जुबैर शुक्रवार की रात अपने परिवार के साथ स्कॉर्पियो से घर लौट रहा था। इसी दौरान विजयपुर के छिपहटी मोहल्ला निवासी गुलाम अकबर की स्कॉर्पियो सामने से आ गई। संकरी सड़क पर दोनों वाहनों को रास्ता देने में परेशानी होने लगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई।आरोप है कि जुबैर की स्कॉर्पियो पीछे होने लगी, तभी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव में अनवर अली की स्कॉर्पियो का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुई इस हिंसक घटना से बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।दोनों पक्षों के नौ लोग घायल घटना में एक पक्ष से गुलाम अकबर, अब्बास, नैयर मुबारक, गुलाम जाफर और जाहिद घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से महफूज, जुबैर, खुशनुद, शाबाज और कैफ के घायल होने की जानकारी सामने आई है।घटना के बाद विजयपुर बाजार में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। सड़क पर रास्ता देने जैसे मामूली विवाद का इस कदर हिंसक संघर्ष में तब्दील होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।अब सवाल यह है कि आखिर सड़क पर रास्ता देने को लेकर शुरू हुआ विवाद नौ लोगों के घायल होने और वाहनों में तोड़फोड़ तक कैसे पहुंच गया? मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच पर स्थानीय लोगों की नजरें टिकी हैं।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
