Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन विंध्यधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, एडीजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/10/2026 11:21:45 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/10/2026 11:21:45 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी धाम में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन  श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां के दर्शन-पूजन के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय रहा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी धाम में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन  श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां के दर्शन-पूजन के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय रहा। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा ने पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।मंदिर से गंगा घाट तक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मां विंध्यवासिनी मंदिर के मुख्य प्रवेश एवं निकास द्वार, दर्शन मार्ग, गंगा घाट, रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग और प्रमुख चौराहों पर बनाए गए बैरियर प्वाइंट का जायजा लिया। एडीजी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थलों, रूट डायवर्जन और विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस बल की व्यवस्था की समीक्षा की।एडीजी नवीन अरोड़ा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि नवरात्र मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को दर्शन-पूजन में असुविधा नहीं होनी चाहिए।

 सभी ड्यूटी प्वाइंट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों को सक्रिय रखने और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।जाम से मुक्ति और सुगम आवागमन पर जोर एडीजी ने यातायात प्रभारी को निर्देशित किया कि भारी वाहनों का आवागमन पहले से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से कराया जाए। पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने मेला क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।सीसीटीवी, ड्रोन और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों से निगरानी जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि नवरात्र मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है।वहीं, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को विभिन्न जोन और सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों के माध्यम से भीड़ एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।प्रशासन और पुलिस की प्राथमिकता नवरात्र मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ मां विंध्यवासिनी का सुगम दर्शन-पूजन सुनिश्चित करना है।

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News