Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: राजा प्रियव्रत और रानी मालिनी की कथा से जुड़ी है छठी मैया की पूजा, पुत्र प्राप्ति के लिए हुआ था पुत्रेष्टि यज्ञ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/11/2026 11:24:57 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/11/2026 11:24:57 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: छठ महापर्व सूर्य उपासना के साथ संतान की सुख -समृद्धि और परिवार के कल्याण का पर्व है। इस महापर्व में सूर्य देवता के साथ छठी मैया की पूजा का विशेष महत्व है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत शुक्रवार से नहाय -

विस्तार

उत्तर प्रदेश: छठ महापर्व सूर्य उपासना के साथ संतान की सुख -समृद्धि और परिवार के कल्याण का पर्व है। इस महापर्व में सूर्य देवता के साथ छठी मैया की पूजा का विशेष महत्व है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत शुक्रवार से नहाय -खाय के साथ शुरू हो चुकी है। दूसरे दिन शनिवार को खरना, तीसरे दिन रविवार को संध्या अर्ध्य और चौथे दिन सोमवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देकर  व्रत का समापन किया जाता है। यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आभार, अनुशासन, पवित्रता और पारिवारिक आस्था का प्रतीक भी है। लेकिन छठ पूजा के पीछे राजा प्रियव्रत से जुड़ी एक प्राचीन कथा प्रचलित है। पौराणिक ग्रंथों में छठी मैया को देवी षष्ठी के नाम से जाना जाता है। उन्हें पुत्र की रक्षा करने वाली और संतान को लंबी आयु देने वाली देवी के रूप में पूजते हैं।लोक परंपराओं में छठी मैया को सूर्य देव की बहन मानते हैं। इसलिए छठ पर्व में सूर्य उपासना के साथ छठी मैया की आराधना करते हैं। 


छठी मैया की पूजा की शुरुआत से जुड़ी कथा राजा  प्रियव्रत उनकी पत्नी रानी मालिनी से जुड़ी हुई है। कथा के अनुसार राजा की कोई संतान नहीं थी। संतान प्राप्ति के लिए उन्होंने महर्षि कश्यप के मार्गदर्शन में पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया। यज्ञ के प्रभाव से रानी गर्भवती हुईं,लेकिन उनकी संतान मृत अवस्था में पैदा हुआ। इस घटना से राजा शोक में डूब गए। इसी दौरान देवी षष्ठी प्रकट हुईं। उन्होंने राजा को अपना परिचय देते हुए बताया कि वह संतान की रक्षा करने वाली देवी हैं।देवी के निर्देश पर राजा प्रियव्रत उनकी पूजा की। देवी के आशीर्वाद से उन्हें संतान का सुख प्राप्त हुआ। इसी प्रसंग को छठी मैया की पूजा की शुरुआत से जोड़कर देखते हैं। छठ पर्व का संबंध रामायण और महाभारत काल की कथाओं से भी है। कथा के अनुसार लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने पर भगवान श्रीराम और माता सीता ने कार्तिक शुक्ल षष्ठी को सूर्य देव की उपासना की थी। वहीं महाभारत में सूर्यपुत्र कर्ण प्रतिदिन सूर्य देव को अर्ध्य देते थे। द्रोपदी की सूर्य आराधना का प्रसंग भी लोक परंपराओं में है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News