Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से महिला की मौत; बेटा और भतीजा गंभीर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/11/2026 10:47:07 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/11/2026 10:47:07 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट पुल के पास सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट पुल के पास सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उनका 18 वर्षीय बेटा और 22 वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दवा लेने कानपुर जा रही थी महिला
मिली जानकारी के अनुसार, राजेपुर थाना क्षेत्र के नगला कमालुद्दीनपुर गांव की रहने वाली रेखा (45 वर्ष) के कान में दर्द की शिकायत थी। वह अपने बेटे रोहित (18 वर्ष) के साथ इलाज के लिए कानपुर जाने वाली थीं। रेखा के देवर का बेटा आशीष (22 वर्ष) उन दोनों को बाइक से रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था।

पुल के पास हुआ हादसा जब तीनों लोग पांचाल घाट पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। इस हादसे में चाची (रेखा) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज हादसे के बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों, रोहित और आशीष को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रोहित की स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, भतीजे आशीष का इलाज फिलहाल लोहिया अस्पताल में ही जारी है।

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News