Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जनगणना के दूसरे चरण के लिए कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/10/2026 12:59:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/10/2026 12:59:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को विकास भवन सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें जिले के अधिकारी और जनगणना कार्य में लगा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को विकास भवन सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें जिले के अधिकारी और जनगणना कार्य में लगाए गए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से आंकड़े जुटाने और दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से जनगणना किट वितरित की।जनगणना निदेशालय से आए मास्टर ट्रेनर गोपाल मिश्र, दीपक गुप्ता, हेमंत चौधरी और अखिल कुमार गुप्ता ने मोबाइल एप और पोर्टल पर डेटा फीडिंग की प्रक्रिया समझाई। सही जानकारी दर्ज करने और आवश्यक अभिलेख भरने के तरीके भी बताए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश की विकास योजनाओं और नीतियों के लिए महत्वपूर्ण आधार हैं। इसलिए सभी कार्मिक प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। प्रशिक्षण के दौरान सामने आने वाली शंकाओं का समाधान मास्टर ट्रेनरों से कर लें। फील्ड में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।

मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने कहा कि इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी। इसलिए सभी कार्मिक मोबाइल एप और पोर्टल पर सही तरीके से सूचना दर्ज करने की प्रक्रिया अच्छी तरह समझ लें। अपर जिलाधिकारी एवं जनगणना अधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि जनगणना-2027 दो चरणों में होगी। वर्तमान प्रशिक्षण दूसरे चरण की जनसंख्या गणना के लिए कराया जा रहा है। उन्होंने कार्मिकों से फील्ड में जाने से पहले सभी शंकाओं का समाधान प्रशिक्षण के दौरान करने को कहा। 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना  इस बार लोगों को स्व-गणना की सुविधा भी दी गई है। 16 से 30 नवंबर 2026 तक लोग ऑनलाइन अपना विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना होगी। 4 जनवरी की रात रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और सड़क किनारे रहने वाले बेघर लोगों की गणना की जाएगी। 5 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण चलेगा। पहले बैच का प्रशिक्षण 6, 7 और 8 अक्टूबर, दूसरे बैच का 9, 10 और 12 अक्टूबर तथा तीसरे बैच का 13, 14 और 15 अक्टूबर को होगा
 

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News