Contact for Advertisement 9650503773

उत्तर प्रदेश: लोकसभा के सातवें चरण में 1 जून को  डाला जाएगा वोट

- Photo by :

  Published by: Anand Kumar , Date: 17/04/2024 10:17:32 am Share:
  • Published by: Anand Kumar ,
  • Date:
  • 17/04/2024 10:17:32 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म के मामले में भाजपा विधायक रामदुलार गोंड की सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली पड़ी दुद्धी विधानसभा का चुनावी नजर इस बार खास देखने को मिलेगा। इस बार जहां सपा की तरफ से सात बार विधायक रहे विजय सिंह गोंड को एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। 

विस्तार

भाजपा की तरफ से श्रवण  गोंड  को बीजेपी से आज टिकट मिला है। दुद्धी विधानसभा चुनाव के लिए श्रवण  गोंड को बीजेपी से प्रत्याशी घोषित किया है। श्रवण  आरएसएस के जिला प्रचारक रह चुके हैं। वर्ष 2022 में दुद्धी विधानसभा 403 से पहली बार कमल खिला था। 

भाजपा से रामदुलार गोंड ने कद्दावर नेता विजय सिंह गोंड सपा को पठकनी देते हुए जीत हासिल की थी। विधायक रामदुलार गोंड को एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 25 वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता खत्म हो गई थी। सपा ने एक बार फिर 7 बार के विधायक और मंत्री रहे विजय सिंह गोंड को अपना उम्मीदवार बनाया है। और वहीं भाजपा से श्रवण गोंड को टिकट देकर दुद्धी विधानसभा उपचुनाव में उतारा है। इस सीट पर 1 जून को चुनाव होंगे और 4 जून को मतगणना होगी।