Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आस्था के घाट पर श्रद्धा की भीड़ ने दिया उगते सूर्य को अर्ध्य, की गई सुख-समृद्धि की कामना

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश:  Published by: Anand Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Namita Chauhan, Date: 16/11/2026 10:49:58 am Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Anand Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 16/11/2026 10:49:58 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सूर्योपासना के महापर्व छठ का सोमवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ समापन हुआ। सूर्य उपासना के आखिरी दिन तड़के भगवान सूर्य की लालिमा व्रती महिलाओं की नजरें टिकी रहीं। सूर्य की किरणेँ निकलते ही घाटों ताला

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सूर्योपासना के महापर्व छठ का सोमवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ समापन हुआ। सूर्य उपासना के आखिरी दिन तड़के भगवान सूर्य की लालिमा व्रती महिलाओं की नजरें टिकी रहीं। सूर्य की किरणेँ निकलते ही घाटों तालाबों व सरोवरों में कमर भर पानी में सूप लिए खड़ी व्रती महिलाओं की चेहरे पर अप्रितम तेज झलक उठी। आस्था से ओत-प्रोत महिलाएं सर्द के मौसम में भी कमर भर पानी मे खड़े होकर सूर्य के उदित होने की प्रतीक्षा में लगी रहीं। भगवान सूर्य लालिमा लिए हुए आकाश में नजर आए तो छठ गीत से घाट गुलजार हो गए। उगते सूर्य को अर्थ देने की लोगों में होड़ मच गई। महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्ध्य देकर सुख- समृद्धि की कामना की। जिले के 188 से अधिक घाटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। वेदी पूजन के बाद करीब 2 घंटे तक जल में खड़े होकर महिलाएं छठ मैया की स्तुति और सूर्य देव से दर्शन की प्रार्थना करती रहीं।30 हजार से अधिक व्रतियों ने सूर्य अर्ध्य के बाद हवन कर, 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया। महिलाओं ने छठी मैया और सूर्य उपासना से अपनी संतानों,पति व परिवार की खुशियां मांगी। इसके बाद उन्होंने अपने निर्जल व्रत का पारण किया। घाटों पर प्रसाद लेने के लिए भीड़ जुटी रही। 

इससे छठ घाट जाने वाले रास्तों पर जाम लगा रहा। जिला मुख्यालय रावर्ट्सगंज के अलावा चोपन, डाला,ओबरा,अनपरा, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर बभनी, म्योरपुर, दुद्धी, विंढमगंज, कोन सहित अन्य क्षेत्रों के छठ घाटों पर पूजा श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। छठ पर्व को लेकर चार दिनों तक शहर से लेकर गांवों तक समाज का माहौल भक्तिमय रहा। पूरे इलाके में छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। सड़कों को अच्छी से साफ-सफाई करके रंग-बिरंगे लाइट, झालर,बत्तियों से सजाया गया था। दुद्धी के शिवाजी तालाब सहित जिले के कई घाटों पर देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने रात भर भक्ति के रंग में डुबे रहे। महापर्व के दौरान जिले मे कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए घाटों सहित सड़क और चौराहों पर स्थानीय पुलिस जवानों के अलावा पीएसी बल तैनात किए गए थे। व्रती महिलाओं ने इस महापर्व को अहम स्थान दिया है। दुद्धी निवासी व्रती महिला लक्ष्मी देवी का कहना है कि छठ पूजा हमें प्रकृति के करीब लाती है। हम भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा करते हैं और उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं। 

शिवाजी तालाब दुद्धी के घाट पर छठ पूजा कर रहीं व्रती सीमा देवी कहना है कि छठ पूजा हमारे परिवार की एकता और प्रेम का प्रतीक है। हम सभी एक साथ पूजा करते हैं और अपने परिवार की सुख- समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। दुद्धी निवासी विभा सिंह एक प्राइवेट स्कूल टीचर हैं उनका कहना है कि छठ पूजा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमारे पति और परिवार के सुख- समृद्धि के लिए है। हम 36 घंटे का व्रत रखते हैं और भगवान सूर्य को अर्ध्य देते हैं। दुद्धी तहसील क्षेत्र धनौरा की व्रती महिला सुषमा देवी, सीता देवी तथा सविता देवी गृहणी हैं। इनका कहना है कि छठ पूजा हमें अपने परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाती है। हम अपने परिवार के लिए व्रत रखते हैं और उनकी सुख- समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।बताते चलें कि छठ पर्व प्रकृति की पूजा, सूर्योपासना का पर्व है जो वैदिक काल से चली आ रही है। भारतीय संस्कृति में मनुष्य ने प्रकृति के अंगों को ही ईश्वर माना है। सूर्य प्रकाश के स्तंभ हैं। उनके रोशनी से पूरे दुनिया को ऊर्जा मिलता है। हमारे ऋषि- मुनियों ने यह बात वैदिक काल में ही समझ लिया था कि प्रकृति के अनुकूल होने से मानव जीवन का संवर्धन होता है। भगवान सूर्य की उपासना का यह पर्व प्रकृति प्रेम और प्रकृति पूजा का सबसे अद्वितीय उदाहरण है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News