-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जौनपुर के जेठपुरा घाट पर छठ महापर्व की दिखी भव्यता, ग्राम प्रधान कुमकुम अनुराग सिंह ने कराए विशेष इंतजाम
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: छठ महापर्व के पावन अवसर पर ग्राम सभा जेठपुरा के घाट पर भव्य छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान श्रीमती कुमकुम अनुराग सिंह के नेतृत्व में घाट पर महिलाओं की सुविधा, साफ-सफाई एवं पूजा की बेहतर व्यवस्था की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: छठ महापर्व के पावन अवसर पर ग्राम सभा जेठपुरा के घाट पर भव्य छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान श्रीमती कुमकुम अनुराग सिंह के नेतृत्व में घाट पर महिलाओं की सुविधा, साफ-सफाई एवं पूजा की बेहतर व्यवस्था की गई। इस भव्य आयोजन में जेठपुरा ग्राम सभा के छप्पन मौजों से बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने पहुंचकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूरे घाट पर भक्तिमय माहौल और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। ग्राम प्रधान कुमकुम अनुराग सिंह द्वारा किए गए सराहनीय प्रबंध की लोगों ने प्रशंसा की। घाट की भव्य सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं ने आयोजन को विशेष बना दिया। गौरतलब है कि उनके पति अनुराग प्रताप सिंह 'अन्नू' जफराबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। छठ महापर्व का यह आयोजन क्षेत्र में आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का सुंदर संदेश देता नजर आया।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
