Contact for Advertisement 9650503773


Amravati Viral Video Case: पुलिस की कड़ी कार्रवाई, डिजिटल सबूतों की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

- Photo by : social media

शुभि शिखा नयाल महाराष्ट्र   Published by: , शुभि शिखा नयाल महाराष्ट्र   Edited By: Kunal, Date: 20/04/2026 04:14:04 pm Share:
  • शुभि शिखा नयाल महाराष्ट्र
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/04/2026 04:14:04 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: अमरावती जिले से सामने आए नाबालिग लड़कियों से जुड़े वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच को और तेज कर दिया है।

विस्तार

महाराष्ट्र: अमरावती जिले से सामने आए नाबालिग लड़कियों से जुड़े वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच को और तेज कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी के दोस्त उजैर इकबाल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने मोबाइल फोन के जरिए आपत्तिजनक वीडियो को आगे फैलाने में  उजैर इकबाल का भी हाथ था। पुलिस को इस मामले में 16 वर्षीय पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करनी पड़ी है। इसके साथ ही जांच में एक और 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया है, जिससे मामले और गंभीर हो गया हैं। 

पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिए हैं। इन डिजिटल उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वीडियो सबसे पहले कहां से शुरू हुआ और किस-किस तक पहुंचा। पुलिस का कहना है कि पूरा मामला डिजिटल सबूतों पर ही आधारित है, इसलिए इस मामले की हर कड़ी को बारीकी से जांचा जा रहा है। अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने बताया कि उजैर इकबाल की इस मामले में साझेदारी सामने आने के बाद उससे भी जांच की जा रही हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैलाने में मदद की।

पुलिस प्रशासन ने यह भी बताया है कि जांच के दौरान पीड़िताओं की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और किसी भी तरह की निजी जानकारी पब्लिक नहीं की जाएगी। कुछ अहम वीडियो भी पुलिस को मिले हैं, जिन्हें आगे कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस टीम पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कौन कौन शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।