Contact for Advertisement 9650503773


बिहार:  बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच की बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 28/03/2026 05:54:26 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 28/03/2026 05:54:26 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: प्रखंड के सोखोदेवरा पंचायत अंतर्गत पावापुरी गौवरैया महादलित ग्राम में शनिवार को 'पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच' की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बैजनाथ मांझी ने किया। बैठक में समाज

विस्तार

बिहार: प्रखंड के सोखोदेवरा पंचायत अंतर्गत पावापुरी गौवरैया महादलित ग्राम में शनिवार को 'पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी जागृति मंच' की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बैजनाथ मांझी ने किया। बैठक में समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती पर गहन चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रंजन कुमार मांझी,जिला सचिव धर्मेंद्र कुमार मांझी और मंच के संस्थापक कपिल देव मांझी ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा दशरथ मांझी के संकल्पों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। 

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार हेतु सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें सुनील मांझी को प्रखंड अध्यक्ष,जवाहर मांझी को प्रखंड प्रभारी तथा संजू देवी को महिला प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में रंजू देवी,पूनम देवी,रीना देवी,सरिता देवी,राजू मांझी,जितेंद्र मांझी,शोभी मांझी,सुरेंद्र मांझी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा और जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ ली।