-
☰
बिहार: 6 जून को राहुल गाँधी पहुंचेंगे राजगीर, प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी गई जानकारी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में 6 जून को संविधान सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विस्तार
बिहार: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में 6 जून को संविधान सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राहुल गांधी मुख्य रूप से शामिल होंगे। और उनके कार्यक्रम को देखते हुए संबंधित तैयारियां पूरी की जा रही है। राजगीर शर्किट हाउस में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण पंडित एवं पूर्व विधायक रवि ज्योति ने बताया कि 6 जून को राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में संविधान सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। कार्यक्रम में आने से पूर्व राहुल गांधी राजगीर में स्थित अंबेडकर चौक के पास डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे उसके बाद जरासंध स्मारक जाएंगे और उसके बाद इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से राजगीर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में प्रखंड स्तर से लेकर जिला प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता नेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि देश में संविधान खतरे में है। केंद्र में बैठी मोदी सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है।आज बिहार में अतिपिछड़ा,दलित महादलित गरीब परिवारों पर काफी अत्याचार हो रहे हैं। आएं दिन हत्या ,डकैती, बलात्कार, अपहरण जैसी बड़े अपराध की घटनाएं प्रतिदिन घट रही है।बिहार में शासन प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। इन लोगों को सिर्फ कुर्सी चाहिए।बिहार की सरकार एवं उनके अधिकारी पदाधिकारी भ्रष्टाचार में सिर्फ डूबे हुए हैं। इनको गरीबों के विकास से कोई मतलब नहीं है सिर्फ यह अपना विकास में लगे हुए रहते। बिहार में अफसरशाही चरम सीमा पर है। यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था बिल्कुल फेल हो गई है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था लोगों को ठीक तरह से नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार में 42% अति पिछड़ाओं की आबादी है। बिहार में अतिपिछड़ा समाज को कांग्रेस राजनीति भागीदारी में आगे बढ़ाएगी।इस कार्यक्रम के दौरान वे लोगों से संवाद भी करेंगे। कांग्रेस नेता संजीव कुमार बिट्टू, श्यामदेव राजवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश: ग्राम टेकापार में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ
हरियाणा: 42वीं रैंक हासिल कर गहली के आलोक बड़ेसरा बने वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर
बिहार: दाई बिगहा स्कूल में टीएलएम मेला आयोजित, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहा प्रथम
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में बलरामपुर फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे 1000 कम्बल