-
☰
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में बलरामपुर फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे 1000 कम्बल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सर्दी के बढ़ते प्रकोप में जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से बलरामपुर फाउंडेशन, बलरामपुर (इकाई मैजापुर चीनी मिल) के सौजन्य से थाना कटराबाजार परिसर में शनिवार को 1000 कम्बलों का वितरण किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सर्दी के बढ़ते प्रकोप में जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से बलरामपुर फाउंडेशन, बलरामपुर (इकाई मैजापुर चीनी मिल) के सौजन्य से थाना कटराबाजार परिसर में शनिवार को 1000 कम्बलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जयसवाल के कर-कमलों द्वारा किया गया।इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज, तहसीलदार करनैलगंज, प्रभारी निरीक्षक थाना कटराबाजार, नायब तहसीलदार करनैलगंज सहित अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। मैजापुर चीनी मिल की ओर से महाप्रबंधक मुकेश कुमार झुनझुनवाला, पी.के. प्रभात, संतोष कुमार सिंह, सचिन यादव, संजय मिश्रा एवं बालेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल ने बलरामपुर फाउंडेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि निगमित सामाजिक जिम्मेदारी के तहत किए जा रहे ये कार्य लोकहित में अत्यंत आवश्यक हैं। मैजापुर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा निरंतर सामाजिक कार्य करना सराहनीय है।महाप्रबंधक मुकेश झुनझुनवाला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि पद्मश्री स्वर्गीय मीनाक्षी सरावगी जी के मानव जीवन उत्थान के सपने को साकार करते हुए फाउंडेशन समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य कर रहा है जो भविष्य में भी जारी रहेंगे। यह कार्यक्रम सर्दी में असहाय लोगों को मदद
प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर–जालौन में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सप्ताह का भव्य आयोजन
बिहार: महुडर गांव में हाथियों का उत्पात, गेहूं-सरोसों की फसल रौंदी
बिहार: खपुरा गांव में शाही परिवार द्वारा पारंपरिक होली मिलन समारोह, अतिथियों का अंगवस्त्र से सम्मान
बिहार: रंगों के साथ बिखरी सद्भाव की खुशबू, शिक्षकों ने छात्रों को दी सुरक्षित होली की सीख
उत्तर प्रदेश: जिला कारागार में बंदियों के बीच होली की खुशियां बांटी