-
☰
No image found.
Girlfriend's Murder: प्रेमी ने B.Ed छात्रा की गला घोंटकर करी हत्या, कॉल न उठाने को लेकर हुआ विवाद
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: दुर्ग के पद्मनाभपुर से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहाँ प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का गाला घोटकर हत्या कर दी। प्रेमी का कॉल न उठाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद।
विस्तार
छत्तीसगढ़: दुर्ग के पद्मनाभपुर से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहाँ प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का गाला घोटकर हत्या कर दी। प्रेमी का कॉल न उठाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद। आइये आपको बताते हैं की आखिर पूरा मामला हैं क्या। दरअसल ये घटना दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर की हैं, जहाँ एक छात्र यूनेश्वरी वर्मा(24), जो की खैरागढ़ जिले की रहने वाली थी, जिसकी हत्या कर दी गई हैं। बताया जा रहा हैं की यूनेश्वरी वर्मा दुर्ग में रहकर B.Ed की पढ़ाई कर रही थी। वह पिछले दो वर्षों से पढ़ाई के सिलसिले में किराए के मकान में रह रही थी और अपने अच्छे भविष्य के लिए मेहनत कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात और दोस्ती कार्तिक राम साहू (27) से हुई, जो बालोद जिले का रहने वाला है और उसी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था, जिसमे यूनेश्वरी वर्मा पढ़ रही थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध गहरे होने लगे। यह भी बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन दोनों के बीच फोन कॉल को लेकर विवाद शुरू हुआ था। यूनेश्वरी द्वारा फोन नहीं उठाने की बात पर आरोपी कार्तिक गुस्सा हो गया। यह गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने यूनेश्वरी को सुभाष नगर में मौजूद अपने किराए के कमरे में बुलाया, वहां दोनों के बीच फिर से फ़ोन कॉल को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। युनेश्वरी की हत्या जानकारी के मुताबिक, कहासुनी के दौरान आरोपी का गुस्सा बेक़ाबू हो गया। गुस्से में आकर उसने यूनेश्वरी का गला दबा दिया। यह हिंसक घटना कुछ ही मिनटों में घातक साबित हो गई और यूनेश्वरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी कार्तिक को लगा की यूनेश्वरी बेहोश हुई हैं, लेकिन असल में वह मर चुकी थी। आरोपी कार्तिक ने यूनेश्वरी को बेहोश समझते हुए तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। आरोपी ने अपराध किया स्वीकार एंबुलेंस टीम जब मौके पर पहुंची तो जांच में युवती को मृत पाया गया। घटना के समय आरोपी युवक कमरे में ही मौजूद था, जिससे मामला संदिग्ध हो गया। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कार्तिक राम साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी कार्तिक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। शुरुआती जांच के अनुसार इसे गुस्से में की गई हत्या मानी जा रही है, हालांकि पुलिस कॉल डिटेल्स और डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही है। घटना से मृतका के परिवार को बहुत बड़ा झटका लगा है। मृतक के परिजनों ने बताया की उनकी बेटी यूनेश्वरी पढ़ाई के लिए दुर्ग गई थी। उनका यह भी कहना हैं की उन्हें अपनी बेटी के किसी भी प्रेम संबंध की कोई जानकारी नहीं थी।
