Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन वासंतीबेन मोदी ने किया डांग का दौरा

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Gheesaram Fuaji Choudhary , गुजरात  Edited By: Shikha Pandey, Date: 06/10/2026 04:02:07 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by.: Gheesaram Fuaji Choudhary ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 06/10/2026 04:02:07 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: आहवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन वासंतीबेन मोदी अपने पति हसमुखभाई मोदी और मित्रों के साथ डांग जिले के प्रवास पर पहुंचीं।

विस्तार

गुजरात: आहवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन वासंतीबेन मोदी अपने पति हसमुखभाई मोदी और मित्रों के साथ डांग जिले के प्रवास पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने डांग के धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कर यहां की संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को करीब से जाना। डांग प्रवास के दौरान वासंतीबेन मोदी ने शबरीधाम, पंपा सरोवर, पांडव गुफा, अंजनी कुंड और बिलमाल (तुलसीगढ़) स्थित अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। इसके अलावा उन्होंने सुबीर में असीमानंद स्वामीजी और वासुर्णा में हेतल दीदी से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

प्रवास के दौरान वासंतीबेन मोदी और उनके साथियों ने आहवा स्थित समस्त गुजराती मोढ मोदी समाज ट्रस्ट गुजरात के उपाध्यक्ष गिरीशभाई मोदी के निवास पर भी पहुंचकर परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान परिवार की ओर से उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया गया। इसके बाद दूसरे दिन उन्होंने गीतांजलि स्कूल का भी दौरा किया। पूरे प्रवास के दौरान गिरीशभाई मोदी, अमरनाथ जगतप और बीबीबेन चौधरी उनके साथ रहे और यात्रा की व्यवस्थाओं एवं मार्गदर्शन में सहयोग किया।

डांग के प्राकृतिक वातावरण, धार्मिक स्थलों और स्थानीय लोगों के आत्मीय व्यवहार के बीच वासंतीबेन मोदी और उनके साथियों ने यात्रा का आनंद लिया। विभिन्न स्थानों पर मिले स्वागत और डांग की प्राकृतिक सुंदरता से वे प्रसन्न नजर आए। डांग की यात्रा की सुखद स्मृतियों के साथ वासंतीबेन मोदी और उनके साथी वापस लौट गए।