Contact for Advertisement 9650503773


मध्यप्रदेश में मनरेगा की ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सभी सरपंच कलम बंद हड़ताल पर 

ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सभी सरपंच कलम बंद हड़ताल पर

ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सभी सरपंच कलम बंद हड़ताल पर - Photo by : NCR Samachar

मध्य प्रदेश   Published by: Ajay Singh Tomar , Date: 28/01/2023 12:40:45 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ajay Singh Tomar ,
  • Date:
  • 28/01/2023 12:40:45 pm
Share:

संक्षेप

मध्यप्रदेश शासन की मनरेगा के होने वाले कार्य की मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सभी सरपंच आज से कलम बंद हड़ताल पर चले गए। 

विस्तार

मध्यप्रदेश शासन की मनरेगा के होने वाले कार्य की मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सभी सरपंच आज से कलम बंद हड़ताल पर चले गए। 

पोरसा ब्लॉक के सरपंच संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह तोमर का कहना है कि, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत में होती हैं वहां पर नेट की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। इसलिए हम ऑनलाइन हाजिरी नहीं भर पाते हैं, इसलिए इसका विरोध पूर्व में भी किया जा चुका है। पंचायत मंत्री केंद्रीय पंचायत मंत्री तक सभी को ज्ञापन दिया जा चुका है। ज्ञापन देने के बाद आज से हमारे पोरसा ब्लॉक सहित मध्य प्रदेश के सभी सरपंच काम बंद हड़ताल पर गए हैं। 

आज हमारे प्रतिनिधि की निम्न सरपंचों से बातचीत हुई सुरेश सिंह डोडरी, रघुवीर सिंह शिकहारा, सत्यभान सिंह तोमर तरसमा, भान सिंह चापक, सज्जन सिंह सेथरा अहिर, बलवीर सिंह बुधारा, रामभोग शर्मा मटिया पुरा आदि सरपंचों ने बताया कि, जब तक शासन ऑनलाइन मनरेगा की हाजिरी का आदेश वापस नहीं लेगा तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर नेट की सुविधा नहीं है। जहां नेट की सुविधा है। वहां कभी लाइट नहीं होती कभी नेट चला जाता है, कभी बरसात में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन हाजिरी कैसे भरी जा सकती है शासन में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों की नजर इस पर क्यों नहीं जाती यह ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है।