Contact for Advertisement 9650503773


झारखण्ड: झारखण्ड में मानसून की झमाझम, 7 जिलों के लिए हाई अलर्ट हुआ जारी 

- Photo by : social media

झारखण्ड  Published by: md sayeed hasan sanzary , Date: 18/06/2025 03:31:24 pm Share:
  • झारखण्ड
  • Published by: md sayeed hasan sanzary ,
  • Date:
  • 18/06/2025 03:31:24 pm
Share:

संक्षेप

झारखण्ड: झारखंड में मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के 24 में से 18 जिलों में मानसून की पहली बारिश हो चुकी है। 

विस्तार

झारखण्ड: झारखंड में मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के 24 में से 18 जिलों में मानसून की पहली बारिश हो चुकी है। लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।  गढ़वा, पलामू और चतरा ऐसे जिले हैं जहां अभी मानसून नहीं पहुंचा है। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक-दो दिनों में ये जिले भी बारिश की चपेट में आ जाएंगे। रांची मौसम केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार मानसून 6 दिन की देरी से झारखंड पहुंचा है। आमतौर पर राज्य में मानसून 10 जून तक पहुंच जाता है। 

मौसम विभाग ने 18 जून को 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और दुमका शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि 20 जून तक झारखंड के सभी हिस्सों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। इस दौरान कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 1 जून से 17 जून तक झारखंड में औसत से 52% कम बारिश हुई है। लेकिन उम्मीद है कि 20 जून तक अच्छी बारिश होने से यह कमी पूरी हो जाएगी। मौसम विभाग ने लोगों और प्रशासन से सावधान रहने की अपील की है ताकि अत्यधिक बारिश से होने वाली परेशानियों से निपटा जा सके।


Featured News