Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 17/06/2026 01:40:42 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 17/06/2026 01:40:42 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मुरैना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने मंगलवार को जौरा जनपद के ग्राम टिकटोली में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुरैना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने मंगलवार को जौरा जनपद के ग्राम टिकटोली में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री श्री कंषाना ने पौधरोपण करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पेड़-पौधे न केवल प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में सहायक होते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता के संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कृषि मंत्री ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे सुरक्षित रखते हुए वृक्ष बनने तक उसकी जिम्मेदारी निभाना भी आवश्यक है। श्री कंषाना ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालात को देखते हुए हर नागरिक को प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण तैयार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है। जनभागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को व्यापक सफलता मिल सकती है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयास भी भविष्य में बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन का संबंध बहुत गहरा है। इसलिए हर व्यक्ति को पर्यावरण बचाने की दिशा में अपनी भूमिका निभानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और स्वस्थ वातावरण मिल सके।


Featured News