Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, उदय प्रताप सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक सहित जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर हुई नियुक्तियां

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/11/2026 11:35:54 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arun Shrivastava ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/11/2026 11:35:54 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जिले के ऊर्जावान युवा अभिषेक रघुवंशी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है,

विस्तार

मध्य प्रदेश: भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जिले के ऊर्जावान युवा अभिषेक रघुवंशी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं प्रदीप लोधी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नियुक्तियों से जिले के भाजपा युवा संगठन में उत्साह का माहौल है कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ,सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक, विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, विधायक महेंद्र नागेश की अनुशंसा तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने इन नियुक्तियों की घोषणा की अभिषेक रघुवंशी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में हर्ष का वातावरण है चूंकि पूर्व में अभिषेक रघुवंशी मोर्चा में महामंत्री के पद सहित अन्य पदों पर संगठन में सेवा दे चुके है। 

वहीं प्रदीप लोधी को जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने से संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है चूंकि पूर्व में प्रदीप जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर कार्य कर चुके है दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के समक्ष जिले में युवा मोर्चा को सक्रिय और मजबूत बनाने के साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी राजनीतिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से इन नियुक्तियों को जिले में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा मोर्चा मीडिया प्रभारी प्रखर दुबे ने बताया कि दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में युवा मोर्चा नई ऊर्जा और उत्साह के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देगा तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।


Featured News