Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में सनसनी

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mohd Hazim , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 18/11/2026 05:23:05 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Mohd Hazim ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 18/11/2026 05:23:05 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: कोर्ट मोहल्ले में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे 21 वर्षीय युवक उमर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उमर एमआईएम के विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल्ला का बेटा बताया जा रहा है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: कोर्ट मोहल्ले में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे 21 वर्षीय युवक उमर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उमर एमआईएम के विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल्ला का बेटा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

बताया जा रहा है कि उमर की उम्र करीब 21 वर्ष थी। पिछले वर्ष ही उसकी शादी हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है। युवक की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।