-
☰
मध्य प्रदेश: ग्राम कुलैथ में श्रीमद भागवत कथा में सम्मलित हुए पूर्व विधायक
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: वर्तमान युग में धर्म ही है, जिससे जुड़कर मनुष्य अपना कल्याण कर सकता हैं, सांसारिक जीवन में व्यक्ति कई तरह की समस्याओं से घिर जाता हैं, तब धर्म ही उसका मार्गदर्शन करता हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: वर्तमान युग में धर्म ही है, जिससे जुड़कर मनुष्य अपना कल्याण कर सकता हैं, सांसारिक जीवन में व्यक्ति कई तरह की समस्याओं से घिर जाता हैं, तब धर्म ही उसका मार्गदर्शन करता हैं। श्रीमद भागवत कथा अजर-अमर हैं, मानव जीवन जब तक पृथ्वी पर है, श्रीमद भागवत कथा उसके कल्याण के लिए सहायक रहेगी। उक्त विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने शुक्रवार को ग्राम कुलैथ में माता मंदिर पर आयोजित कराई जा रही श्रीमद भागवत कथा। ज्ञान सप्ताह यज्ञ धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कथा आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दतिया जिले में खुशहाली आए,आपसी भाईचारा बढ़े, सभी अपने क्षेत्रों में उन्नति प्रगति करें,सम्रद्धि बढ़ें तथा समाज में नैतिकता का जो पतन हो रहा है, वह रूके। कार्यक्रम के आरंभ में पूर्व विधायक श्री सिंह ने कथा व्यास श्री हरिहर प्रसाद मुदगल जी महाराज श्री धाम व्रन्दावन का पुष्पमाला एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
मध्य प्रदेश: ग्राम टेकापार में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ
हरियाणा: 42वीं रैंक हासिल कर गहली के आलोक बड़ेसरा बने वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर
बिहार: दाई बिगहा स्कूल में टीएलएम मेला आयोजित, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहा प्रथम
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में बलरामपुर फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे 1000 कम्बल