-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: दतिया में बहराणा साहब की भव्य यात्रा, 501 महिलाओं ने लगाए ‘आयो लाल झूलेलाल’ के जयकारे
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: अखंड ज्योति झूलेलाल स्नान महोत्सव के सातवें दिन सिंधी समाज की आस्था, एकता और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर करीब 501
विस्तार
मध्य प्रदेश: अखंड ज्योति झूलेलाल स्नान महोत्सव के सातवें दिन सिंधी समाज की आस्था, एकता और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर करीब 501 महिलाओं ने सामूहिक रूप से बहराणा साहब की भव्य यात्रा निकाली। महिलाएं एक जैसी सफेद सलवार-कुर्ता और गुलाबी चुनरी पहनकर यात्रा में शामिल हुईं। महिलाएं सिर पर पूजा सामग्री से सजी थालियां लेकर आयो लाल झूलेलाल के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ीं। यात्रा के कारण शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। बहराणा साहब की यात्रा ज्योति मंदिर से प्रारंभ होकर छोटा बाजार, किला चौक, विवेकानंद चौक और तलैया मोहल्ला होते हुए लाला के ताल पहुंची। यात्रा में भगवान झूलेलाल की आकर्षक झांकी के साथ बैंड और डीजे भी शामिल रहे। लाला के तालाब घाट पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बहराणा साहब का विसर्जन किया। चकरभाटा से आए साईं लाल साहब ने यात्रा की अगुवाई की। बड़ी संख्या में सिंधी समाज के महिला-पुरुष यात्रा में शामिल हुए। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए स्वागत एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई। सामूहिक बहराणा साहब की यह यात्रा सिंधी समाज की आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर संगम बनी।
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार
