Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: 29 जून को बसपा का विशाल विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता का हुआ सम्मेलन, राजाराम साहब होंगे मुख्य अतिथि

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 22/06/2026 03:18:41 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 22/06/2026 03:18:41 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शिवपुरी बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आगामी 29 जून 2026 को शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: शिवपुरी बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आगामी 29 जून 2026 को शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महान कवि संत कबीर दास जी की जयंती के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले इस विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकर्ता विस्तार एवं सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी और संगठन की मजबूती पर रणनीति तैयार होगी इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय को ऑर्डिनेटर व मध्य प्रदेश मुख्य प्रभारी माननीय राजाराम साहब जी उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवपुरी जिला अध्यक्ष माननीय सुआलाल जाटव जी उपस्थित रहेंगे। 

कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी विधानसभा पदाधिकारीगण, नगर कमेटी शिवपुरी, सभी सेक्टर कमेटियों के सदस्य, पोलिंग बूथों के जिम्मेदार साथी, वरिष्ठ नेतागण, पूर्व जिला व विधानसभाओं के पदाधिकारीगण सहित बहुजन समाज पार्टी के जांबाज युवा साथी और माताएं-बहनें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। यह कार्यक्रम बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्षा माननीय बहन कुमारी मायावती जी, राष्ट्रीय संयोजक माननीय आकाश आनंद जी और राष्ट्रीय प्रदेश प्रभारी माननीय मनीष आनंद जी के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर समस्त मध्य प्रदेश कमेटी और जिला कमेटी शिवपुरी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। 


 

Related News

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना के सरसुना में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

उत्तर प्रदेश: पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे नेता, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: कैंसर से जंग हार गए मेडिकल छात्र हिमांशु सिंह, अस्पताल में तोड़ा दम   

उत्तर प्रदेश: बड़े मंगलवार पर श्री बालाजी हठीले हनुमान मंदिर में होगा भव्य स्वर्णिम श्रृंगार और विशाल भंडारा

महाराष्ट्र: आरटीआई कार्यकर्ताओं ने सूचना का अधिकार नियमों में बदलाव के खिलाफ उठाई आवाज

उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा संगठन का सम्मान समारोह, अतीक खान बने झांसी मंडल अध्यक्ष


Featured News