Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डीएम अविनाश सिंह ने किया रक्तदान, लोगों से महादान में जुड़ने की करी अपील

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 22/06/2026 01:59:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 22/06/2026 01:59:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली में जिलाधिकारी अविनाश सिंह जिला चिकित्सालय पहुंचकर खुद किया स्वैच्छिक रक्तदान और लोगों से भी इस महादान में आगे आने की अपील की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली में जिलाधिकारी अविनाश सिंह जिला चिकित्सालय पहुंचकर खुद किया स्वैच्छिक रक्तदान और लोगों से भी इस महादान में आगे आने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि आपकी दी हुई एक यूनिट रक्त किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति, थैलेसीमिया मरीज या प्रसूता की जिंदगी बचा सकती है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में 3 से 4 बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर कुछ ही समय में नए रक्त का निर्माण कर लेता है। जिलाधिकारी ने बताया कि नियमित रक्तदान से स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और लोगों में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ती है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह सहित जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और स्टाफ मौजूद रहे। सीएमओ ने भी लोगों से अपील की कि जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान जरूर करें।

Related News

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना के सरसुना में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

उत्तर प्रदेश: पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे नेता, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: कैंसर से जंग हार गए मेडिकल छात्र हिमांशु सिंह, अस्पताल में तोड़ा दम   

उत्तर प्रदेश: बड़े मंगलवार पर श्री बालाजी हठीले हनुमान मंदिर में होगा भव्य स्वर्णिम श्रृंगार और विशाल भंडारा

महाराष्ट्र: आरटीआई कार्यकर्ताओं ने सूचना का अधिकार नियमों में बदलाव के खिलाफ उठाई आवाज

उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा संगठन का सम्मान समारोह, अतीक खान बने झांसी मंडल अध्यक्ष


Featured News