-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: प्लॉट को लेकर हुआ हमला, ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में थाना निवाड़ी क्षेत्र के ग्राम डबाना में प्लॉट विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में थाना निवाड़ी क्षेत्र के ग्राम डबाना में प्लॉट विवाद को लेकर हुई हिंसक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़ित अजय पुत्र बृजपाल ने आरोप लगाया है कि गांव के ही गुलवीर पुत्र बदन सिंह, अतुल उर्फ गोलू एवं सौरव उर्फ छोटू पुत्र यशपाल ने मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित के अनुसार, प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद के बीच आरोपियों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की। हमले में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं तथा कान का पर्दा भी फट गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि मारपीट के बाद भी हमलावर नहीं रुके और घायल अवस्था में पड़े अजय के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि गांव के लोग समय रहते मौके पर नहीं पहुंचते और बीच-बचाव नहीं करते, तो अजय की जान भी जा सकती थी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमला पूरी तरह सुनियोजित था और आरोपियों की मंशा अजय को गंभीर नुकसान पहुंचाने की थी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से अजय की जान बच गई, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई होना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते गांव वाले मौके पर न पहुंचते, तो यह मामला हत्या में बदल सकता था। डबाना गांव की इस घटना ने क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।
