Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अमरनाथ शिक्षण संस्थान में योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास, छात्रों ने दिखाया उत्साह

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Nitin Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 22/06/2026 01:55:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Nitin Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 22/06/2026 01:55:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मथुरा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमरनाथ शिक्षण संस्थान की सभी इकाइयों में उत्साह पूर्वक योग दिवस मनाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मथुरा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमरनाथ शिक्षण संस्थान की सभी इकाइयों में उत्साह पूर्वक योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट की छात्राओं ने परियोजना अधिकारी डॉ निर्मल वर्मा के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया और जीवन में नियमित योग अभ्यास के महत्व के बारे में तथा अष्टांग योग के अंगों के बारे में जाना। इस अवसर पर अमरनाथ अमरनाथ विद्या आश्रम के छात्रों ने प्रशिक्षक असलम खान के नेतृत्व में स्विमिंग पूल में जल योग का अद्भुत प्रदर्शन किया। छात्र छात्राओं ने जल में ताड़ासन,मत्स्यासन, शवासन, त्रिकोणासन, पद्मासन, आदि योगासनों का प्रदर्शन किया। योगाभ्यासी छात्रों की कुशलता देखते ही बनती थी। कैप्टन डॉ मनोरमा कौशिक के नेतृत्व में डिग्री कॉलेज की एन सी सी यूनिट की छात्राओं ने योगासनों का अभ्यास किया। ग्रोइंगसोल के छात्रों ने निदेशिका सोनिका शर्मा जी के नेतृत्व में सामूहिक योग आसन अभ्यास किया। योग कार्यक्रम का संयोजन डॉ मांडवी राठौर एवं उपेंद्र तिवारी ने किया।

Related News

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना के सरसुना में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

उत्तर प्रदेश: पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे नेता, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: कैंसर से जंग हार गए मेडिकल छात्र हिमांशु सिंह, अस्पताल में तोड़ा दम   

उत्तर प्रदेश: बड़े मंगलवार पर श्री बालाजी हठीले हनुमान मंदिर में होगा भव्य स्वर्णिम श्रृंगार और विशाल भंडारा

महाराष्ट्र: आरटीआई कार्यकर्ताओं ने सूचना का अधिकार नियमों में बदलाव के खिलाफ उठाई आवाज

उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा संगठन का सम्मान समारोह, अतीक खान बने झांसी मंडल अध्यक्ष


Featured News