-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: 29 जून को बसपा का विशाल विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता का हुआ सम्मेलन, राजाराम साहब होंगे मुख्य अतिथि
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शिवपुरी बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आगामी 29 जून 2026 को शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: शिवपुरी बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आगामी 29 जून 2026 को शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महान कवि संत कबीर दास जी की जयंती के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले इस विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकर्ता विस्तार एवं सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी और संगठन की मजबूती पर रणनीति तैयार होगी इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय को ऑर्डिनेटर व मध्य प्रदेश मुख्य प्रभारी माननीय राजाराम साहब जी उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवपुरी जिला अध्यक्ष माननीय सुआलाल जाटव जी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी विधानसभा पदाधिकारीगण, नगर कमेटी शिवपुरी, सभी सेक्टर कमेटियों के सदस्य, पोलिंग बूथों के जिम्मेदार साथी, वरिष्ठ नेतागण, पूर्व जिला व विधानसभाओं के पदाधिकारीगण सहित बहुजन समाज पार्टी के जांबाज युवा साथी और माताएं-बहनें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। यह कार्यक्रम बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्षा माननीय बहन कुमारी मायावती जी, राष्ट्रीय संयोजक माननीय आकाश आनंद जी और राष्ट्रीय प्रदेश प्रभारी माननीय मनीष आनंद जी के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर समस्त मध्य प्रदेश कमेटी और जिला कमेटी शिवपुरी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
