-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा संगठन का सम्मान समारोह, अतीक खान बने झांसी मंडल अध्यक्ष
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 07 जून 2026 रविवार को अपराह्न 12:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा संगठन के तत्वावधान में प्रदेश कार्यालय, सिद्धेश्वर नगर स्थित आभा क्लिनिक, आईटीआई, सीपरी बाजार, झांसी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 07 जून 2026 रविवार को अपराह्न 12:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा संगठन के तत्वावधान में प्रदेश कार्यालय, सिद्धेश्वर नगर स्थित आभा क्लिनिक, आईटीआई, सीपरी बाजार, झांसी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वी.के. निरंजन जी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेलखंड अध्यक्ष विनोद कुमार निरंजन जी ने की। इस अवसर पर संगठन द्वारा अतीक खान को झांसी मंडल अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर युवा महानगर अध्यक्ष श्री अभिषेक श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में डॉ. अनुभव सचान, श्री इंदर नारायण, श्री आशीष पटेरिया, श्री नौशाद खान,सलमान खान, रफीक खान, संजय खान, पंकज पांडेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
