Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मंदिर परिसर में पत्रकार से दुर्व्यवहार का आरोप, पत्रकार संगठनों में दिखी नाराजगी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 22/06/2026 03:34:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 22/06/2026 03:34:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम में एक पत्रकार के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर जनपद के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम में एक पत्रकार के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर जनपद के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय पत्रकार रामलाल साहनी अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचे थे। आरोप है कि मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने उन्हें निकास द्वार से प्रवेश करने से रोक दिया। इसके बाद उन्होंने दूसरे मार्ग से दर्शन-पूजन किया।

बताया जाता है कि कुछ समय बाद पत्रकार ने देखा कि वही पुलिसकर्मी अपने परिचित लोगों को निकास द्वार से दर्शन के लिए भेज रहा है। इस दौरान पत्रकार ने कथित रूप से इसका वीडियो बनाना शुरू किया। आरोप है कि वीडियो रिकॉर्डिंग से नाराज पुलिसकर्मी ने पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद घायल पत्रकार रामलाल साहनी ने दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जिले के विभिन्न पत्रकार संगठनों और पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच एवं दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पत्रकारों का कहना है कि यदि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से जुड़े लोगों के साथ इस प्रकार की घटनाएं होती हैं, तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। फिलहाल, घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
 

Related News

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना के सरसुना में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

उत्तर प्रदेश: पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे नेता, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: कैंसर से जंग हार गए मेडिकल छात्र हिमांशु सिंह, अस्पताल में तोड़ा दम   

उत्तर प्रदेश: बड़े मंगलवार पर श्री बालाजी हठीले हनुमान मंदिर में होगा भव्य स्वर्णिम श्रृंगार और विशाल भंडारा

महाराष्ट्र: आरटीआई कार्यकर्ताओं ने सूचना का अधिकार नियमों में बदलाव के खिलाफ उठाई आवाज

उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा संगठन का सम्मान समारोह, अतीक खान बने झांसी मंडल अध्यक्ष


Featured News