Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने आमिर खान को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 22/06/2026 02:29:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 22/06/2026 02:29:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान के तहत बरेली जिले में नई जिम्मेदारी देते हुए आमिर खान, निवासी 72 रहपुरा चौधरी, रोड नंबर-1, इज्जतनगर, बरेली को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बरेली नियुक्त किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान के तहत बरेली जिले में नई जिम्मेदारी देते हुए आमिर खान, निवासी 72 रहपुरा चौधरी, रोड नंबर-1, इज्जतनगर, बरेली को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बरेली नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद द्वारा की गई। पार्टी नेतृत्व ने आमिर खान के संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली एवं समाज के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और समाज के हर वर्ग तक अपनी विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा हमें पूरा विश्वास है कि आमिर खान अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे। वह बरेली जिले में संगठन के विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आमिर खान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी मेहनत और लगन के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना, आम जनता की समस्याओं को उठाना और पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमिर खान की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सक्रियता से बरेली जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Related News

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना के सरसुना में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

उत्तर प्रदेश: पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे नेता, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: कैंसर से जंग हार गए मेडिकल छात्र हिमांशु सिंह, अस्पताल में तोड़ा दम   

उत्तर प्रदेश: बड़े मंगलवार पर श्री बालाजी हठीले हनुमान मंदिर में होगा भव्य स्वर्णिम श्रृंगार और विशाल भंडारा

महाराष्ट्र: आरटीआई कार्यकर्ताओं ने सूचना का अधिकार नियमों में बदलाव के खिलाफ उठाई आवाज

उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा संगठन का सम्मान समारोह, अतीक खान बने झांसी मंडल अध्यक्ष


Featured News