-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: मुरैना ग्रामीणों से सीधे संवाद कर मूलभूत सुविधाओं के त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुरैना कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने सोमवार को सबलगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम जलालगढ़, बामसोली एवं रामपुरकलां में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणजन से सीधे संवाद किया तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं मांगों की जानकारी प्राप्त की।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने सोमवार को सबलगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम जलालगढ़, बामसोली एवं रामपुरकलां में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणजन से सीधे संवाद किया तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं मांगों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क, पेयजल, विद्युत, खाद्यान्न वितरण, श्मशान एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर श्री जांगिड़ के निर्देशन में संचालित “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित कर रहा है। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर विभागीय समस्याओं के निराकरण की कार्यवाही में सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, एसडीएम सबलगढ़ सुश्री मेघा तिवारी, महाप्रबंधक विद्युत श्री सुरेश कुमार सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य, राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने ग्राम जलालगढ़ में भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से चर्चा कर आवश्यक समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्राम स्थित पीएम श्री विद्यालय में अतिरिक्त कंप्यूटर कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया एवं शैक्षणिक अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाए जाने पर बल दिया। उन्होंने जलालगढ़, उप स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।
ग्राम बामसोली में आयोजित चौपाल के दौरान कलेक्टर ने पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाए जाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग को परीक्षण एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी प्रदान किए। साथ ही ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
ग्राम रामपुरकलां में आयोजित चौपाल के दौरान कलेक्टर ने कहा कि लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही पानी की टंकी का कार्य निर्धारित समय-सीमा में आगामी तीन माह के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी संचालन, मध्यान्ह भोजन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य मूलभूत सेवाओं की समीक्षा करते हुए सेवाओं की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जलालगढ़ के रोजकीखोई क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निर्माणाधीन तालाब का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
मध्य प्रदेश: गली की समस्या लेकर जनसुनवाई पहुंचे छात्र ने अधिकारी को चॉकलेट देकर लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश: उच्च प्राथमिक विद्यालय नजोर की व्यवस्थाओं पर आरटीआई से उठे सवाल
राजस्थान: धनोप गांव में पहुंचा समृद्धि किसान रथ, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: जिम संचालकों के लिए हुए सख्त नियम लागू, डीआईजी ने जारी की नई गाइडलाइन
उत्तर प्रदेश: नाबालिग युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
उत्तराखंड: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन का धरना-प्रदर्शन
