Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: साईं खेड़ा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में SIR अभियान और संगठन मजबूती पर बनी रणनीति

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/11/2026 01:23:35 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arun Shrivastava ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/11/2026 01:23:35 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस*कमेटी की जिला अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सुनीता पटेल के निर्देशानुसार तथा साईं खेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में निर्वाच

विस्तार

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस*कमेटी की जिला अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सुनीता पटेल के निर्देशानुसार तथा साईं खेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में निर्वाचन नामावली मतदाता सूची 2027 (विशेष गहन पुनरीक्षण – SIR) को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आदरणीय दीनदयाल ढीमोले  वरिष्ठ नेता  गौतम पटेल, डीसीसी विधानसभा प्रभारी  दिग्विजय सिंह पटेल, SIR मतदाता जिला प्रभारी जिनेश जैन एवं वरिष्ठ नेता  विनोद राजोरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।  मतदाता अधिकारों की रक्षा एवं संगठनात्मक*रणनीति पर चर्चा  बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लखन पटेल द्वारा समस्त मंडल अध्यक्षों को निर्वाचन नामावली मतदाता सूची वितरित कर निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने मंडल के प्रत्येक बूथ तक सूची व आवश्यक जानकारी पहुंचाएं तथा BLA-2 के माध्यम से बूथ स्तर पर पुनरीक्षण कार्य जिम्मेदारीपूर्वक पूरा करें।


देश में हो रही कथित वोट चोरी के खिलाफ 'वोट बचाओ – देश बचाओ' एवं 'वोट रक्षक अभियान' का शुभारंभ किया गया। मतदाता सूची की जांच, पात्र नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों में सुधार और प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की रक्षा पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही संगठन को मंडल व बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा कांग्रेस की विचारधारा व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनी। 26 नवंबर 2026 को जबलपुर में आयोजित संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों और रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन गंजबासौदा विधानसभा प्रभारी भाई आकाश चौकसे  ने किया। बैठक में उपस्थित सम्माननीय कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता * साथी मंडल अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष  नादनेर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राजोरिया  | तुमड़ा मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह राजपूत। 

साईं खेड़ा मंडल अध्यक्ष रामजी अग्रवाल | रामपुरा मंडल अध्यक्ष नीलेश ढिमोले। बम्होरी मंडल अध्यक्ष भगवान दास पटेल | नगर अध्यक्ष हेमराज सिंह तोमर   ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी  राजाभैया राजपूत  (BLA-2), सुल्तान कौरव, लक्ष्मीकांत चौकसे  चौधरी त्रिभुवन सिंह  एवं दीपक बमोरिया मंडल कार्यकारिणी सदस्य एवं BLA-2 पदाधिकारी 
तूमड़ा मंडल: अमर सिंह राजपूत, बृजेश खोजर  साईं खेड़ा मंडल: अरविंद चौकसे, गब्बर कुशवाहा, रवि चौकसे, दिनेश सिलावट। बम्होरी मंडल: देवेंद्र सिंह राजपूत, अजमेर सिंह पटेल । रामपुरा मंडल: नवल किशोर विश्वकर्मा, संदीप कारोलिया । नादनेर मंडल: मनमोहन दुबे  विजय हरदेनिया, नेतराम श्रीवास , मोहित उपाध्याय । पंचायत कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्य कामती पंचायत कमेटी अध्यक्ष अरविंद ममार , रमन शुक्ला , रूप सिंह पटेल , अंशुल शर्मा , आधार सिंह वर्मा , राघव राजोरिया, चौधरी प्रवीन सिंह।

BLA-2 सदस्य सूरज सिंह राजपूत, सुनील सोनी , सुदामा अग्रवाल  सिद्धांत राजपूत, जीवन कीर , किसान कांग्रेस अध्यक्ष एवं BLA-2 कृष्णकांत गुर्जर, जिला किसान कांग्रेस महामंत्री एवं BLA-2 चौधरी सत्येंद्र सिंह  वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य एवं *बूथ-वार्ड अध्यक्ष 
भैया राम राजपूत , विधायक प्रतिनिधि एवं BLA-2 भानु दीक्षित, बद्री प्रसाद सोनी, गजेंद्र चौकसे, नागेंद्र शर्मा  यशवंत पटेल, नर्मदा सिंह राजपूत  जितेंद्र पटेल जमाड़ा, संदीप जैन  जगमोहन पटेल, राम चौकसे  मुआर हरि गोविंद चौधरी  शहजाद खान  वार्ड अध्यक्ष सतीश कुशवाहा, राहुल पाल  मनोज सोनी, हेमराज सिलावट, चंद्रशेखर पटेल, भगवान दास सिलावट, गोविंद सिलावट एवं संतोष चौधरी नेता जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में समय देकर उपस्थित होने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं, मंडल अध्यक्षों, ब्लॉक एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्यों, पंचायत कमेटी अध्यक्षों, BLA-2 साथियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आपकी सक्रिय भागीदारी और समर्पण ही संगठन की असली ताकत है।


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लखन पटेल ने कहा की संगठन केवल पदों या कागज़ी नियुक्तियों से नहीं, बल्कि मैदान में सक्रियता, समय और जवाबदेही से चलता है। साईं खेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष, पंचायत कमेटी अध्यक्ष, BLA-2 एवं अन्य पदाधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा है कि वे हर बैठक और पार्टी कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सक्रिय रहें। लगातार तीन संगठनात्मक बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों की सूची तैयार कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सुनीता जी पटेल को भेजी जाएगी, जिस पर जिला व ब्लॉक नेतृत्व द्वारा सख्त व उचित निर्णय लिया जाएगा। हमारा लक्ष्य किसी का अपमान करना नहीं, बल्कि संगठन में जिम्मेदारी और निष्ठा तय करना है।
यदि व्हाट्सएप ,

 मैसेज या फोन कॉल द्वारा  किसी पदाधिकारी ,कार्यकर्ता या BLA-2 को सूचना न मिली हो, सम्मान या सहयोग की कमी महसूस हुई हो, या कोई पारिवारिक, व्यक्तिगत, समय या अन्य समस्या हो, तो वे बिना संकोच ,पंचायत कमेटी अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष या जिला अध्यक्ष से सीधे बात करें—समस्या का समाधान करना भी संगठन का दायित्व है। लेकिन बिना ठोस कारण लगातार निष्क्रियता स्वीकार नहीं की जाएगी।
आगे की जिम्मेदारियां और पद केवल उन्हीं साथियों को प्राथमिकता से मिलेंगे जो जमीन पर सक्रिय हैं, समय देते हैं और संगठन के लिए डटकर काम करते हैं। लगातार निष्क्रिय रहने वाले पदाधिकारियों की भूमिका की समीक्षा जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में की जाएगी।
आइए, हर मंडल, हर पंचायत, हर BLA-2 और हर बूथ को सक्रिय कर कांग्रेस को और मजबूत बनाएं।

Related News

मध्य प्रदेश: पिपरिया कला में स्वामित्व योजना का 80% कार्य पूरा, ग्रामीणों को जल्द मिलेंगे प्रॉपर्टी कार्ड

उत्तर प्रदेश: बरेली-बीसलपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से नेपाल के दो नागरिकों की मौत, छह घायल

वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पुलिस की कार्रवाई, महिंद्रा चारपहिया वाहन भी जब्त; अदालत से मांगी सात दिन की रिमांड

मध्य प्रदेश: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, उदय प्रताप सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक सहित जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर हुई नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश: बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 20 हजार रुपये देने की तैयारी, दो किस्तों में मिल सकती है आर्थिक सहायता


Featured News