-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: 20 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी सीज
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जनपद में चलाए जा रहे "ऑपरेशन आल-आउट" अभियान के तहत थाना जिगना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 141 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जनपद में चलाए जा रहे "ऑपरेशन आल-आउट" अभियान के तहत थाना जिगना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 141 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 3 जुलाई 2026 को थाना जिगना पुलिस ने ग्राम बिहसड़ा तिराहा पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बोरे में रखा 20 किलो 141 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लोलो यादव उर्फ बसंत यादव (30 वर्ष) तथा पप्पू यादव (52 वर्ष), निवासी ग्राम रामपुर बल्लीपरवा, थाना चिल्ह, जनपद मीरजापुर के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-166/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP 63 G 0433) को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पप्पू यादव के विरुद्ध पूर्व में भी थाना चिल्ह में कई आपराधिक मुकदमे, जिनमें एनडीपीएस एक्ट का मामला भी शामिल है, दर्ज हैं।
यह कार्रवाई थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस टीम द्वारा की गई।
मध्य प्रदेश: दमोह में लाखों की सनसनीखेज चोरी, दंपति पर हमला कर बदमाशों ने घर खंगाला
उत्तर प्रदेश: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: 9 अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठान हुए सील, इलाके में मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश: रसोइयों ने दिखाया पाक-कला का हुनर, बच्चों के पोषण का दिया संदेश
