Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: अज्ञात वाहन ने गाय को मारी टक्कर, गौ सेवकों ने बचाई जान

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/06/2026 01:12:40 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/06/2026 01:12:40 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: अज्ञात वाहन ने गाय में मारी टक्कर गौ सेवकों ने बचाई जान एक बार फिर सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्य गौ सेवा के कार्य में आगे आए। आपको बता दें सेंवढ़ा से भगुवा रामपुरा की ओर आ रही सिल्वर रंग की कार ने वेयरहाउस के पहले ग्राम अटरा के पास गाय को जबरदस्त टक्कर मार दी,

विस्तार

मध्य प्रदेश: अज्ञात वाहन ने गाय में मारी टक्कर गौ सेवकों ने बचाई जान एक बार फिर सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्य गौ सेवा के कार्य में आगे आए। आपको बता दें सेंवढ़ा से भगुवा रामपुरा की ओर आ रही सिल्वर रंग की कार ने वेयरहाउस के पहले ग्राम अटरा के पास गाय को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे गाय सड़क किनारे बने नाले में चली गई जिसकी सूचना राज प्रजापति ने समिति के सदस्यों को दी उससे पहले डायल 1962 की टीम द्वारा गाय का उपचार किया गया लेकिन गाय का एक पैर ज्यादा जख्मी होने की वजह से टीम द्वारा काट दिया गया, बाकी के तीन पर भी अपाहिज स्थिति में हैं और गाय चारों तरफ से जख्मी अवस्था में है। 

इसके बाद समिति के सदस्यों ने निजी वाहन बुलाकर अपाहिज गौ माता को आलमपुर में संचालित गौशाला में भेजने में मदद की और अज्ञात वाहन के बारे में थाना प्रभारी शाकिर अली खान को अवगत कराया। इस मौके पर पुनीत पटेल, सत्येंद्र धाकड़, मयंक राजपूत, उदय राजपूत, राज प्रजापति, सतीश, सौरभ, नरेंद्र प्रजापति के साथ-साथ चंद्रेश गुप्ता, मोहन पांडे और शिवराज सिंह ने आपस में संवाद कायम करके इस केस को हल करने में मदद की इसके अलावा समिति के सदस्यों ने रोड पर चल रहे वाहन चालकों से आग्रह किया है कि रोड किनारे खड़ी गौ माता के पास जब भी गुजरे तो कृपया स्पीड स्लो कर ले ताकि आपको और गाय माता को किसी प्रकार की हानि न पहुंचे।

Related News

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार में प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी ने हर की पौड़ी पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: विभिन्न संगठनों ने प्रदेश में घटित घटनाओं को लेकर की निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान: दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं सेमिनार संपन्न

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में जनसुनवाई: पेयजल, सड़क व सुरक्षा मामलों पर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश: डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर नोएडा से शिष्टाचार भेंट, जनहित मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में सीएम योगी ने 1,682 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले—मेहनत ही सफलता की असली कुंजी


Featured News