-
☰
No image found.
राजस्थान: वीर जवान दयाराम गुर्जर को सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: भरतपुर में 4 अगस्त 2026 बयाना स्थित गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के दर्र बरहाना गांव में मंगलवार को सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ जवान दयाराम गुर्जर को अंतिम विदाई दी गई।
विस्तार
राजस्थान: भरतपुर में 4 अगस्त 2026 बयाना स्थित गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के दर्र बरहाना गांव में मंगलवार को सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ जवान दयाराम गुर्जर को अंतिम विदाई दी गई। भारतीय सेना की 16 राजपूत रेजिमेंट में तैनात दयाराम गुर्जर का दिल्ली से पंजाब जा रही ट्रेन में पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। मंगलवार सुबह जब उनका पार्थिव शरीर सेना के वाहन से पैतृक गांव पहुंचा, तो पूरा इलाका भारत माता की जय और वीर जवान अमर रहें के नारों से गूंज उठा। वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए दयाराम गुर्जर ने अपने सेवाकाल की शुरुआत बेहद कठिन ग्लेशियर क्षेत्र से की थी। वर्तमान में दिल्ली में तैनात दयाराम रविवार रात ट्रेन में सुरक्षा गश्त पर थे, तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। साथियों के तत्परता दिखाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके असमय चले जाने से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। दयाराम अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, दो बेटियां और तीन भाइयों को छोड़ गए हैं। गांव के श्मशान घाट पर भारतीय सेना के जवानों ने परंपरा के अनुसार उन्हें अंतिम सलामी दी और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों और हजारों ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सैनिक संघ बयाना के अध्यक्ष बलराम कावर ने दयाराम के निधन को पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा और साहस को नमन किया।
शानदार जीत! आकाश बैरवा (डेनी) ने TVC-2 में लहराया जीत का परचम
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर सीएचसी निरीक्षण में गंदगी पर डीएम सख्त, स्टाफ नर्सों का वेतन रोका
Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सियासी तकरार, नाराज विधायकों को सीएम की दो टूक
उत्तर प्रदेश: नवजात को अस्पताल से गायब करने का आरोप, दिव्यांग पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक के निर्देश
