-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नवजात को अस्पताल से गायब करने का आरोप, दिव्यांग पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: तरबगंज थाना तरबगंज क्षेत्र के ग्राम सेझिया (पंडित पुरवा) निवासी दिव्यांग लाल बहादुर ने अपने नवजात पुत्र को अस्पताल से गायब किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तरबगंज थाना तरबगंज क्षेत्र के ग्राम सेझिया (पंडित पुरवा) निवासी दिव्यांग लाल बहादुर ने अपने नवजात पुत्र को अस्पताल से गायब किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना-पत्र के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को उनकी पत्नी निर्मला का प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तरबगंज में हुआ, जहाँ एक पुत्र का जन्म हुआ। आरोप है कि प्रसव के समय लाल बहादुर अस्पताल में मौजूद नहीं थे और उनकी पत्नी बेहोश थी। इसी दौरान अस्पताल की एक नर्स ने नवजात शिशु को वहाँ मौजूद एक महिला को सौंप दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उक्त महिला ने बच्चे को अपनी पुत्री को दे दिया, जो अपने पति के साथ बच्चे को लेकर चली गई।
लाल बहादुर का कहना है कि जब उनकी पत्नी को कई घंटे बाद होश आया तो बच्चा उसके पास नहीं था। सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुँचे और घटना की जानकारी होने के बाद से लगातार अधिकारियों से अपने पुत्र की बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें बच्चा वापस नहीं मिला है। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर नवजात शिशु को सकुशल बरामद कराने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही मामले के तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर सीएचसी निरीक्षण में गंदगी पर डीएम सख्त, स्टाफ नर्सों का वेतन रोका
Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सियासी तकरार, नाराज विधायकों को सीएम की दो टूक
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक के निर्देश
Neet Ug Exam: NEET-UG OMR विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, काउंसिलिंग से पहले सुनवाई की मांग
