-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, पिस्टल-तमंचा समेत दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराध एवं अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विन्ध्याचल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराध एवं अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विन्ध्याचल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, एक .315 बोर तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और ₹700 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक चन्द्रभान सिंह एवं उपनिरीक्षक गणेश पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम अकोढ़ी स्थित गौरीशंकर मंदिर के पास से मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राघवेन्द्र यादव (23 वर्ष), निवासी बभनी, थाना विन्ध्याचल, मीरजापुर।
राजेश यादव (36 वर्ष), निवासी रमईपट्टी, थाना कोतवाली शहर, मीरजापुर। बरामदगी 01 अवैध .32 बोर पिस्टल व 01 कारतूस 01 अवैध .315 बोर तमंचा व 01 कारतूस 01 मोटरसाइकिल 02 मोबाइल फोन ₹700 नकद इस संबंध में थाना विन्ध्याचल पर मु.अ.सं. 318/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त राघवेन्द्र यादव के विरुद्ध वर्ष 2020 का एक आपराधिक मुकदमा भी दर्ज है।
उत्तराखंड: नीरज पंत गंगोलीहाट वन पंचायत संगठन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
राजस्थान: वीर जवान दयाराम गुर्जर को सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
उत्तर प्रदेश: विधवा महिला ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेश: विधवा महिला ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
राजस्थान: 15 अगस्त की तैयारियां हुई तेज, रक्तदान शिविर और भव्य समारोह होंगे आयोजित
