Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: घरेलू अगरबत्ती और धूपबत्ती निर्माण प्रशिक्षण हुआ संपन्न, स्वरोजगार के लिए प्रेरित हुए प्रशिक्षणार्थी

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 04/08/2026 12:07:01 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 04/08/2026 12:07:01 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मुरैना में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट आरसेटी), मुरैना में आयोजित 12 दिवसीय घरेलू अगरबत्ती एवं धूपबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुरैना में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट आरसेटी), मुरैना में आयोजित 12 दिवसीय घरेलू अगरबत्ती एवं धूपबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वरोजगार के लिए जरूरी व्यावहारिक कौशल प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षण बैच का मूल्यांकन अशोक कुमार शर्मा और ज्योति शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों के कौशल, कार्यप्रणाली और प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई तकनीकों की समीक्षा की गई। संस्थान के निदेशक मुनीश्वर शाक्य ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार की संभावनाओं, बैंकिंग प्रक्रियाओं और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग कर प्रतिभागी अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

समापन समारोह के दौरान निदेशक द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और सही योजना के साथ छोटे स्तर से शुरू किया गया व्यवसाय भी सफलता की ओर बढ़ सकता है। कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी सचिन बंसल, ऑफिस असिस्टेंट दीपक शाक्य, शिवमोहन सिंह भदौरिया और अटेंडर घनश्याम जाटव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।प्रशिक्षणार्थियों ने संस्थान द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें अगरबत्ती और धूपबत्ती निर्माण की तकनीक, बाजार की समझ और स्वरोजगार स्थापित करने का आत्मविश्वास मिला है। सभी प्रशिक्षणार्थियों ने प्राप्त कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।


Featured News