-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: आलू और कालीन शिल्प को मिलेगी नई पहचान, ODOP योजना से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुरैना जिले के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना जिले के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के तहत मुरैना से आलू और कालीन शिल्प को नए उत्पादों के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया गया है। इससे जिले के स्थानीय कारोबारियों, कारीगरों और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध होने की उम्मीद है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में ODOP उत्पादों के अंतिम चयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की स्थानीय विशेषताओं, उत्पादन क्षमता, बाजार की संभावनाओं और आर्थिक लाभ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुरैना के प्राथमिक ODOP उत्पाद के रूप में सरसों एवं उससे जुड़े उत्पाद पहले से ही कृषि विभाग के माध्यम से चिन्हित हैं। इसके अलावा द्वितीयक ODOP उत्पाद के रूप में कालीन शिल्प और तृतीयक ODOP उत्पाद के रूप में आलू को शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। कालीन शिल्प से संबंधित प्रस्ताव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा, जबकि आलू उत्पाद से जुड़ा प्रस्ताव उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रेषित किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि ODOP योजना के माध्यम से जिले के पारंपरिक उत्पादों को व्यापक बाजार मिलेगा और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। योजना के तहत स्थानीय उत्पादों के लिए बेहतर विपणन व्यवस्था, मूल्य संवर्धन, नए व्यापारिक अवसर और रोजगार सृजन की संभावनाएं बढ़ेंगी। किसानों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बैठक में उप संचालक पशुपालन डॉ. बी.के. शर्मा, महाप्रबंधक उद्योग अरविंद माहेश्वरी, ग्रामोद्योग सहायक संचालक जगदीश यादव, मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अभिषेक भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन के इस प्रयास से मुरैना के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की संभावना है और जिले की आर्थिक प्रगति को नई गति मिल सकती है।
मध्य प्रदेश: बेटी के जन्मदिन पर पौधारोपण की अनोखी पहल, आरक्षक मनोज ने पेश की मिसाल
मध्य प्रदेश: पोरसा सब्जी मंडी में कीचड़ से परेशानी, गंदगी फैलाने वालों पर नगर पालिका की सख्ती
बिहार: सावन के पहले सोमवार और मैना पंचमी पर मां विषहरा स्थान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
दिल्ली: दिल्ली में बसपा का कैडर कैंप आयोजित, चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार पर दिया प्रशिक्षण
मध्य प्रदेश: बसपा में पूर्व मंत्री धर्मवीर अशोक की वापसी, संगठन मजबूत करने की कवायद तेज
