Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बसपा में पूर्व मंत्री धर्मवीर अशोक की वापसी, संगठन मजबूत करने की कवायद तेज

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/08/2026 12:55:09 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/08/2026 12:55:09 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सरकार के पूर्व मंत्री और बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर सिंह अशोक की एक बार फिर पार्टी में वापसी हो गई है माना जा रहा है कि बहुजन समाज पार्टी राज्य में अपनी स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपने वरिष्ठ और अनुभवी

विस्तार

मध्य प्रदेश: सरकार के पूर्व मंत्री और बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर सिंह अशोक की एक बार फिर पार्टी में वापसी हो गई है माना जा रहा है कि बहुजन समाज पार्टी राज्य में अपनी स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपने वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को दोबारा संगठन में वापस ला रही है राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी का यह निर्णय अपने धरातलीय कैडर को फिर से लामबंद करने और संगठन को सुदृढ़ करने की रणनीति का हिस्सा है पार्टी नेतृत्व राज्य भर में सांगठन के ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है। 


उल्लेखनीय है कि करीब तीन माह पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो के निर्देश पर बुलंदशहर जिलाध्यक्ष की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मवीर सिंह अशोक को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था उस समय उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे थे निष्कासन के बाद मीडिया में लगातार तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं हालांकि, उन्होंने पार्टी और विचारधारा के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखी उनके इसी सकारात्मक रुख को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पुनः सम्मानजनक तरीके से पार्टी में शामिल करने का निर्णय लिया है।