Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: श्रावण मास और चेहल्लुम को लेकर एसपी संदीप कुमार मीना ने की ऑनलाइन समीक्षा बैठक, पुलिस को दिए सख्त निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 04/08/2026 12:00:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 04/08/2026 12:00:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में आगामी श्रावण मास, चेहल्लुम पर्व, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में आगामी श्रावण मास, चेहल्लुम पर्व, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की। बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए। एसपी ने सभी अधिकारियों को पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने श्रावण मास के दौरान प्रमुख शिव मंदिरों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पुलिसकर्मी लगातार भ्रमणशील रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

वहीं चेहल्लुम पर्व को लेकर एसपी ने जुलूस मार्गों, आयोजन स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर दिया। बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण की भी समीक्षा की गई। एसपी ने लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण करने, वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेज करने, हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी रखने तथा रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने यक्ष ऐप के बेहतर उपयोग, ऑपरेशन मजनू के तहत सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा एसआईडी के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे और सभी पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।


Featured News