Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोरखपुर जोन की 51वीं शूटिंग प्रतियोगिता का समापन, बलरामपुर पुलिस ने मारी बाजी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश   Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/08/2026 12:45:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/08/2026 12:45:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आवासीय प्रशिक्षण क्षेत्र, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित गोरखपुर जोन की 51वीं अंतरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता–2026 का भव्य समापन समारोह पुलिस उ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आवासीय प्रशिक्षण क्षेत्र, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित गोरखपुर जोन की 51वीं अंतरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता–2026 का भव्य समापन समारोह पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समापन समारोह में डीआईजी श्री संजीव त्यागी ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, खेल भावना और निशानेबाजी कौशल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पुलिस बल में दक्षता, आत्मविश्वास, एकाग्रता तथा टीम भावना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता में बलरामपुर पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शूटिंग स्पर्धाओं में अपना परचम लहराया। वहीं बस्ती पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर प्रतिष्ठित अलार्म एफिशिएंसी ट्रॉफी अपने नाम कर बस्ती परिक्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
 


Featured News