-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर बना प्रदेश का पहला जनपद, तीनों तहसीलों में शुरू हुए मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग सेंटर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: CDO हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, JEE, NEET, UPSC, UPPSC सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी मुफ्त तैयारी जनपद बलरामपुर में आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी प
विस्तार
उत्तर प्रदेश: CDO हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, JEE, NEET, UPSC, UPPSC सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी मुफ्त तैयारी जनपद बलरामपुर में आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मंच देने के उद्देश्य से टाइनी टॉट्स इंटर कॉलेज, उतरौला में मुख्यमंत्री अभ्युदय (निःशुल्क कोचिंग) योजना के अंतर्गत कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। कोचिंग सेंटर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने किया। क्या-क्या मिलेगी सुविधा योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को JEE, NEET, UPSC, UPPSC, NDA, CDS, SSC, बैंकिंग, TET/CTET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पूर्णतः निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट एवं करियर मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु स्टेशनरी पैकेट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर छात्रों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं कड़ी मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया गया। बलरामपुर बना प्रदेश का प्रथम जनपद इस शुभारंभ के साथ ही जनपद बलरामपुर प्रदेश का प्रथम जनपद बन गया है जहां तीनों तहसीलों - बलरामपुर, तुलसीपुर एवं उतरौला में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। अब जनपद के छात्र-छात्राओं को अपने ही क्षेत्र में रहकर UPSC, UPPSC, JEE, NEET, SSC, बैंकिंग, NDA, CDS, TET/CTET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी की सुविधा उपलब्ध है। CDO हिमांशु गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर जोन की 51वीं शूटिंग प्रतियोगिता का समापन, बलरामपुर पुलिस ने मारी बाजी
उत्तर प्रदेश: तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, महुली पुलिस ने पिकअप वाहन और डीजे सेट किया सीज
मध्य प्रदेश: आलू और कालीन शिल्प को मिलेगी नई पहचान, ODOP योजना से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
