-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर ट्रैफिक पुलिस को मिलीं हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक, तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ट्रैफिक पुलिस को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन के लिए दो नई इंटरसेप्टर बाइक (रॉयल एनफील्ड हंटर 350) मिली हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि इन हाईटेक वाहनों से तेज रफ्तार, शराब पीकर ड्राइविंग और
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ट्रैफिक पुलिस को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन के लिए दो नई इंटरसेप्टर बाइक (रॉयल एनफील्ड हंटर 350) मिली हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि इन हाईटेक वाहनों से तेज रफ्तार, शराब पीकर ड्राइविंग और अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉ. ईरज राजा के अनुसार, इन इंटरसेप्टर बाइकों में स्पीड डिटेक्शन सिस्टम लगा है। यह सिस्टम चलते हुए वाहनों की गति मापने में सक्षम है। निर्धारित गति सीमा से अधिक पाए जाने पर संबंधित वाहन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बाइकों में ब्रीथ एनालाइजर भी मौजूद है,जिससे शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जा सकेगी। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। TRAFFIC POLICY 05745 RAFFIC POLICE ऑटोमैटिक ई-चालान की सुविधा भी शामिल इन इंटरसेप्टर बाइकों में डेसीबल मीटर भी है। इसकी मदद से निर्धारित मानक सेकर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इन वाहनों में ऑटोमैटिक ई-चालान की सुविधा भी शामिल है। यातायात नियम का उल्लंघन होते ही चालान ऑनलाइन जनरेट होगा और इसका संदेश तुरंत वाहन मालिक के मोबाइल नंबर पर पहुंच जाएगा। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को इन इंटरसेप्टर बाइकों के संचालन के साथ विभिन्न श्रेणियों में चालान करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। इन आधुनिक संसाधनों के उपयोग से यातायात व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और तेज रफ्तार व शराब पीकर ड्राइविंग जैसे मामलों पर अंकुश लगेगा और गलत तरीके से गाड़ी चलाने वाले पर कड़ी से कार्रवाई में की जा सकेगी।
