-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, राष्ट्रभक्ति और जनसहभागिता पर रहेगा विशेष जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति की भावना और जनसहभागिता के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति की भावना और जनसहभागिता के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक की जानकारी जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। इन कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी, दौड़ प्रतियोगिता, ध्वजारोहण, विकासपरक झांकी, पेंटिंग प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि गोष्ठी सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस को विशेष रूप से जनसहभागिता से मनाया जाएगा ताकि जनपद के नागरिकों में देशभक्ति और एकता की भावना और मजबूत हो। स्वच्छता और सजावट पर जोर बैठक में निर्देश दिए गए कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सभी सरकारी कार्यालयों, शहीद स्मारकों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। साथ ही सभी कार्यालयों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाए।
बच्चों में विकसित होगी जिम्मेदारी की भावना जिलाधिकारी ने विशेष निर्देश दिए कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की सहभागिता से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना है। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर जोन की 51वीं शूटिंग प्रतियोगिता का समापन, बलरामपुर पुलिस ने मारी बाजी
उत्तर प्रदेश: तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, महुली पुलिस ने पिकअप वाहन और डीजे सेट किया सीज
मध्य प्रदेश: आलू और कालीन शिल्प को मिलेगी नई पहचान, ODOP योजना से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
