Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर गरीब समाज पार्टी का तहसील पर प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/08/2026 10:41:27 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/08/2026 10:41:27 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कासिमाबाद में डोम-मुसहर-नट-धरिकार बांसफोर गरीब समाज पार्टी अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश बागी मुर्दहवा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह करीब 11 बजे पहुंचे। उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम एक दस सूत्रीय मां

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कासिमाबाद में डोम-मुसहर-नट-धरिकार बांसफोर गरीब समाज पार्टी अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश बागी मुर्दहवा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह करीब 11 बजे पहुंचे। उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम एक दस सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा को सौंपा। धरना स्थल पर वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी समाज के कमजोर वर्ग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।प्रदर्शनकारियों ने डोम, मुसहर, नट, धरिकार, बांसफोर, पत्थरकट और थारू समाज के लोगों के लिए जमीन का पट्टा, आवास और पर्याप्त राशन की मांग की। संगठन ने प्रति यूनिट 25 किलो राशन, आवास, पेयजल के लिए हैंडपंप, सस्ती बिजली और बांस उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई।

इसके अतिरिक्त, बच्चों के लिए सचल शिक्षा व्यवस्था, 5000 रुपये छात्रवृत्ति और गरीबों के लिए स्मार्ट कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की मांग की गई। थारू समाज के जाति प्रमाण पत्र बनाने और सरकारी नौकरियों में बैकलॉग पदों को भरने की भी मांग रखी गई। उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने 15 दिन के भीतर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद देर शाम धरना समाप्त हो गया। इस अवसर पर लाल जी टंडन, वीरेंद्र कुमार, रामप्रसाद चौधरी, संदीप, राम भजन, बृजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार मंगला सहित कई दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे। और एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। 


Featured News